Bihar Rain Alert: बिहार के इन 3 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी मचाएगी तबाही! IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Apr 2025 6:48 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. शनिवार को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नौ जिलों में येलो अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
Bihar Rain Alert:बिहार में अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम लगातार करवट बदल रहा है. शनिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जहां भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है. वहीं, 9 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है.
पूर्णिया के भवानीपुर में इस सीजन की सबसे ज्यादा 74.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 अप्रैल तक बिहार के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी. दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार के इलाकों में खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत, बिजली गिरने का खतरा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि यह प्री-मानसून का सामान्य प्रभाव है, लेकिन इससे जानमाल को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “बिहार आकाशीय बिजली गिरने के मामलों में देश में दूसरे नंबर पर है. लोगों में जागरूकता की कमी के चलते मौतें ज्यादा होती हैं. खराब मौसम में खुले में न जाएं और कम से कम आधे घंटे तक सुरक्षित स्थान पर रहें.”
बारिश में डेढ़ गुना बढ़ोतरी, तापमान में भारी गिरावट
अप्रैल महीने में अब तक 150% अधिक बारिश दर्ज की गई है. नालंदा, पूर्णिया, और अन्य जिलों में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई है. बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान अब 27 से 35 डिग्री और न्यूनतम 18 से 24 डिग्री के बीच बना हुआ है.
अगले कुछ दिनों तक बिहारवासियों को मौसम के इस बदले मिजाज से सतर्क रहने की जरूरत है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें और सावधानी बरतें.
Also Read: पटना के आसमान में गूंजेगा ‘सूर्य किरण’ का शौर्य, एयर शो देखने को स्कूलों में छुट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










