Shiv Mahapuran Remedies: शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से क्यों होती है मां लक्ष्मी की कृपा? शिवमहापुराण का चमत्कारी रहस्य

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2026 8:03 AM

विज्ञापन

शिव महापुराण से करें ये उपाय

Shiv Mahapuran Remedies: क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर अखंडित चावल चढ़ाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है? शिवमहापुराण में बताए गए इन उपायों से धन, सुख और समृद्धि बढ़ती है.

विज्ञापन

Shiv Mahapuran Remedies: सनातन धर्म में भगवान शिव को भोलेनाथ कहा गया है, जो अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. शास्त्रों में शिव पूजा के अनेक ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. इन्हीं में से एक विशेष उपाय है शिवलिंग पर अखंडित चावल अर्पित करना.

शिवलिंग पर चावल अर्पित करने का महत्व

मान्यता है कि महादेवी को चावल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि चावल अखंडित, स्वच्छ और बिना टूटे हुए हों. विधिपूर्वक इन चावलों को शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और घर में धन, समृद्धि और वैभव का वास होता है.

शिवमहापुराण में वर्णित उपाय

शिवमहापुराण के अनुसार, स्वयं ब्रह्मा जी ने बताया है कि जो भक्त मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें शिवलिंग पर कमल का फूल, बेलपत्र और शंखपुष्प अर्पित कर भगवान शिव का पूजन करना चाहिए. यह पूजन यदि रुद्रप्रधान रूप से किया जाए तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है.

शिवलिंग पर वस्त्र अर्पण का फल

शास्त्रों में शिवलिंग पर वस्त्र अर्पित करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. इससे जीवन में सम्मान, ऐश्वर्य और स्थिरता आती है. पूजन के दौरान गंध, पुष्प, धूप और दीप अर्पित करना अनिवार्य माना गया है, क्योंकि इनके बिना की गई पूजा अधूरी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: संतान प्राप्ति में आ रही रुकावट? सोमवार को शिव जी का यह उपाय बदल सकता है आपका भाग्य

तिल और जौ से शिव पूजन के लाभ

यदि कोई भक्त एक लाख तिल से भगवान शिव का पूजन करता है, तो उसके जीवन के सभी दुख, क्लेश और नकारात्मकता का नाश हो जाता है. वहीं, जौ के दानों को शिवलिंग पर अर्पित करने से स्वर्गीय सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस प्रकार शिवलिंग पर चावल, पुष्प, तिल और जौ अर्पित करने के उपाय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाले भी हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola