ePaper

बिहार के 22 अंचलों में नए CO की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश..

Updated at : 18 Jun 2021 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 22 अंचलों में नए CO की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश..

सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों (circle officers) का तबादला करते हुए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी.

विज्ञापन

पटना. सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों (circle officers) का तबादला करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. सभी संबंधित डीएम, एडीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी और चकबंदी के डिप्टी डायरेक्टर उनके जिले में पोस्टेड पदाधिकारियों को इस महीने के अंत तक स्थानांतरित पदाधिकारी को विरमित कर उसकी रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है.

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाजीपुर के सीओ विजय प्रकाश को बेगूसराय के छौड़ाही का नया सीओ बनाया गया है. इसी प्रकार मुजफ्फरपुर के प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार को कटिहार के आजमनगर का प्रभारी अंचल अधिकारी, भोजपुर सहार के प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी ललन कुमार मंडल को कटिहार बरारी का प्रभारी अंचलाधिकारी, पूर्णिया के कसबा के प्रभारी अंचल अधिकारी दिवाकर कुमार को कटिहार फलका का प्रभारी अंचलाधिकारी, दरभंगा बिरौल के प्रभारी अंचलाधिकारी राकेश को मधेपुरा के ग्वालपड़ा का प्रभारी अंचलाधिकारी,

पटना सम्पतचक के प्रभारी अंचलाधिकारी मुकुल झा को प्रभारी अंचलाधिकारी पटना के दानापुर, प्रभारी अंचलाधिकारी पू चम्पारण तुरकौलिया संतोष कुमार सुमन को प्रभारी अंचलाधिकारी को मोतिहारी पू चम्पारण का प्रभारी अंचलाधिकारी, दानापुर के राजस्व अधिकारी सौरभ कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी को पताही पू चम्पारण , प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता को प्रभारी अंचलाधिकारी सुगौली पू चम्पारण, पूर्णिया के राजस्व अधिकारी भारतेन्दु को प्रभारी अंचलाधिकारी तिलौथू रोहतास, सीतामढ़ी डुमरा अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी चंद्रजीत प्रकाश को प्रभारी अंचलाधिकारी डुमरा अंचल सीतामढ़ी के पद पर तबादला किया गया है. इसी प्रकार पू चम्पारण के प्रभारी अंचलाधिकारी इन्द्रासन साह को दरभंगा सदर का प्रभारी अंचलाधिकारी, गया सदर के राजस्व अधिकारी काशिक नवाज को प्रभारी अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान दरभंगा, रोहतास काराकाट के प्रभारी अंचलाधिकारी रवि राज को वैशाली विदुपुर का प्रभारी अंचलाधिकारी

पूर्णिया अमौर के प्रभारी अंचलाधिकारी अनुज कुमार को नालंदा इस्लामपुर का प्रभारी अंचलाधिकारी, पटना फुलवारीशरीफ अंचल के राजस्व अधिकारी मृत्युंजय कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी आमस गया, पश्चिम चम्पारण जोगापट्‌टी के प्रभारी अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी सिधवालिया गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण के प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी बैंकुठपुर, गोपालगंज, बांका सदर के राजस्व अधिकारी आदित्य शंकर को प्रभारी अंचलाधिकारी पंचदेवरी गोपालगंज, कैमूर चैनपुर के प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को प्रभारी अंचलाधिकारी बड़हिया लखीसाराय, पूर्णिया बायसी के प्रभारी अंचलाधिकारी प्रभात रंजन को राजस्व अधिकारी बोधगया, नवादा सदर के राजस्व अधिकारी इन्केशाफ आलम को राजस्व अधिकारी- सह- कानूनगो बोधगया के पद पर तबादला किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन