तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल करने का आज अंतिम दिन

Updated at : 03 Sep 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल करने का आज अंतिम दिन

अभी तक 4505 लोगों ने नामांकन सूची में नाम दर्ज कराने का किया है आवेदन

विज्ञापन

अभी तक 4505 लोगों ने नामांकन सूची में नाम दर्ज कराने का किया है आवेदन संवाददाता,पटना तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मंगलवार को अंतिम दिन है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल करने का आवेदन 29 जुलाई से लिया जा रहा है. अभी तक कुल 4505 स्नातकों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है. इसमें 4862 मतदाताओं का नाम अपलोड़ कर दिया गया है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को नयी मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जायेगा. इसके बाद 15 अक्तूबर तक मतदाताओं से दावा-आपत्ति का आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह नवंबर को किया जायेगा. मालूम हो कि सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित होनेवाले देवेश चंद्र ठाकुर के त्यागपत्र के बाद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट रिक्त हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन