ePaper

यह लड़ाई मुसलमानों की नहीं साझी विरासत को बचाने की: झा

Updated at : 19 Apr 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
यह लड़ाई मुसलमानों की नहीं साझी विरासत को बचाने की: झा

महागठबंधन में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरा होने के प्रश्न पर शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज झा ने कहा कि कुछ सार्वभौमिक सत्य होते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना महागठबंधन में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरा होने के प्रश्न पर शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज झा ने कहा कि कुछ सार्वभौमिक सत्य होते हैं. जैसे कि सूर्य का उदय पूरब दिशा मेंं होना. इससे आगे आप समझ रहे होंगे. उन्होंने यह बात शुक्रवार को राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. इस दौरान मनोज झा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय तीन सदस्यीय बेंच ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जो पहलकदमी करते हुए दिशा दी है ये एक बेहतर और सकारात्मक कदम है. उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि उसने मुुंबई के अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए कानूनी व्यवस्था करने का प्रयास किया है. श्री झा ने बताया कि यह लड़ाई मुसलमानों की नहीं, बल्कि साझी विरासत को बचाने और देशवासियों के पहचान को मजबूत करने की लड़ाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन