शादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल लिया घर
Updated at : 23 Apr 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर. चोरों ने रविवार रात रूपसपुर थाने के वेद नगर में शादी समारोह में गये एक परिवार के घर से एक लाख तीस हजार नकद समेत तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.
विज्ञापन
दानापुर. चोरों ने रविवार रात रूपसपुर थाने के वेद नगर में शादी समारोह में गये एक परिवार के घर से एक लाख तीस हजार नकद समेत तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, वाइआइएफआइ व टीवी का सेंटर बॉक्स भी उठा ले गये. घर में रखी पांच आलमीरा चोरों ने खंगाला ली. इस संबंध में सूरज कांत सिन्हा ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है. सूर्यकांत ने बताया गया है कि अपने रिश्तेदार के यहां शादी में रविवार की रात घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ गये थे. सोमवार को अहले सुबह पांच बजे आया तो देखा कि घर का टूटा था. कमरे के अंदर गया तो देखा कि सीसीटीवी कैमरे व आलमीरा टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोर आलमीरा में रखे एक लाख तीस हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत आदि सामान समेट ले गये. उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि सूरज कांत सिन्हा के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




