धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के बीच मिट्टी की होगी निर्बाध आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के बीच मिट्टी की होगी निर्बाध आपूर्ति

पटना. खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के बीच मिट्टी की निर्बाध आपूर्ति करवाने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

पटना. खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के बीच मिट्टी की निर्बाध आपूर्ति करवाने का निर्णय लिया है. इस दौरान गैर वाणिज्यिक सार्वजनिक स्थानों से सार्वजनिक उपयोग की मिट्टी पर रॉयल्टी फ्री होगी, ताकि आयोजकों को किसी भी वित्तीय बोझ का सामना नहीं करना पड़े. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गा पूजा, छठ पूजा, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में मिट्टी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आये. इसके लिए विभाग ने जिला प्रशासन एवं संबंधित स्थानीय निकायों को पहले ही सूचित कर दिया है, ताकि मिट्टी की आपूर्ति प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन