मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ कैप्टन मनीष ने पटना में मछली पालन से कमाए 50 लाख, एडवांस तकनीक से लिखी सफलता की नई कहानी

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

आधुनिक RAS तकनीक से स्नेक हेड मछली पालन करते कैप्टन मनीष

पटना के कैप्टन मनीष ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर आधुनिक तकनीक से मछली पालन में नई मिसाल कायम की है. उन्होंने मात्र 10 सीमेंट टैंक से स्नेक हेड मछली पालन कर एक साल में 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है. उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य लोग भी इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं.

विज्ञापन

पटना से सविता की रिपोर्ट

पटना. नौबतपुर के चेसी निवासी 58 वर्षीय कैप्टन मनीष ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ आधुनिक तकनीक से मछली पालन कर सफलता की नई मिसाल पेश की है. वह पिछले एक वर्ष से एक्सपोर्ट क्वालिटी की स्नेक हेड (Snakehead) मछली का पालन कर रहे हैं. मात्र 10 सीमेंट टैंक में मछली पालन कर उन्होंने एक साल में 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है. उनकी सफलता से प्रेरित होकर बिहार के छह अन्य लोग भी स्नेक हेड मछली पालन से जुड़ चुके हैं.

स्नेक हेड मछली की है विदेशों में बड़ी मांग

कैप्टन मनीष बताते हैं कि स्नेक हेड मछली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रोसेसिंग के बाद इसे एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इसी वजह से इसकी विदेशी बाजारों में अच्छी मांग है. उन्होंने अब तक 45 मीट्रिक टन स्नेक हेड मछली का निर्यात ओडिशा और चेन्नई के माध्यम से किया है.

परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, अपनाया नया रास्ता

कैप्टन मनीष ने बताया कि मर्चेंट नेवी की नौकरी के दौरान उन्हें छह-छह महीने तक घर से दूर रहना पड़ता था. बढ़ती उम्र के साथ परिवार से दूरी उन्हें अखरने लगी. समुद्री जीवन और मछली व्यापार का अनुभव होने के कारण उन्होंने मछली पालन को अपना नया करियर बनाने का फैसला किया. जानकारी जुटाने पर पता चला कि बिहार में स्नेक हेड मछली का व्यावसायिक पालन लगभग नहीं हो रहा है. इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर इस क्षेत्र में कदम रखा.

RAS तकनीक से शुरू किया हाईटेक फिश फार्म

करीब डेढ़ वर्ष पहले नौबतपुर लौटकर उन्होंने 5,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 10 सीमेंट टैंक तैयार किए और Recirculating Aquaculture System (RAS) तकनीक से मछली पालन शुरू किया. स्नेक हेड मछली का जीरा (फिंगरलिंग) उन्होंने आंध्र प्रदेश से मंगाया और पूरी पूंजी इस परियोजना में निवेश कर दी. आधुनिक तकनीक के कारण कम जगह में अधिक उत्पादन संभव हुआ.

अब बिहार में लगाएंगे प्रोसेसिंग यूनिट

कैप्टन मनीष का कहना है कि मछली पालन से उन्हें मर्चेंट नेवी की नौकरी के बराबर आय होने लगी है. सबसे बड़ी खुशी यह है कि अब वह परिवार के साथ रहकर काम कर पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही बिहार में स्नेक हेड मछली की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजना है. इससे राज्य के लोगों को रेडी-टू-ईट स्नेक हेड मछली उपलब्ध होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन