पटना सिटी के मिरचाई घाट पर गंगा से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
पटना सिटी के मिरचाई घाट पर गंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.
पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पटना सिटी. चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई घाट पर गंगा तट से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची चौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया.
32 वर्षीय युवक होने का अनुमान, पहचान नहीं हो सकी
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है. शव का अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा हुआ था. प्रारंभिक जांच में मृतक का दाहिना पैर शरीर से अलग मिला. शव पर काले रंग की जींस का हिस्सा कमर पर मौजूद था. हालांकि, घटनास्थल से ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे उसकी पहचान की जा सके.
गंगा में डूबने के बाद बहकर आने की आशंका
पुलिस का मानना है कि युवक की मौत संभवतः गंगा में डूबने के कारण हुई होगी और शव बहकर मिरचाई घाट तक पहुंचा है. पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव फूल चुका था. चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है.
गंगा से अज्ञात शव मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं
गंगा से अज्ञात शव मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है. बीते तीन महीनों में मिरचाई घाट से यह तीसरा अज्ञात शव बरामद हुआ है. इससे पहले 2 जून को कंगन घाट और कच्ची घाट के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिला था. वहीं, पिछले दो महीनों के दौरान आलमगंज और मालसलामी थाना क्षेत्र में भी गंगा तट से कई शव बरामद किए जा चुके हैं. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










