लालू आज जायेंगे दिल्ली, AIIMS में करायेंगे इलाज, बेटी मीसा बोलीं- कौटिल्य नगर में गंदगी की वजह से तबीयत बिगड़ी
लालू प्रसाद को हॉस्पिटल से ले जाते हुए
Lalu Yadav Health Update: लालू प्रसाद आज दिल्ली जायेंगे. वहां AIIMS में अपना इलाज करायेंगे. शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद उन्हें IGIMS में भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, लगभग दो घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था.
Lalu Yadav Health Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया. जानकारी के मुताबिक, IGIMS में लालू प्रसाद लगभग 2 घंटे तक रहे और इसके बाद घर वापस लौट आए. ऐसे में आज वह दिल्ली जायेंगे.
आपके शहर में
मीसा भारती ने दिया हेल्थ अपडेट
शुक्रवार को लालू प्रसाद के साथ IGIMS में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मौजूद थे. लालू प्रसाद की तबीयत के बारे में मीसा भारती ने बताया कि ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था. इसलिए यहां चेकअप के लिए लेकर आए थे. अब वह ठीक हैं और कल यानी कि आज अपना इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं.
सांसद ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह
साथ ही सांसद मीसा भारती ने यह भी कहा, जहां हम लोग अभी रह रहे हैं, वहां आस-पास में गंदगी है. लेकिन इस पर हम कुछ ज्यादा नहीं बोलेंगे क्योंकि अगर हम कुछ बोलेंगे तो कहा जाएगा कि यह लोग आवास का रोना अभी तक रो रहे हैं. लालू परिवार इन दिनों कौटिल्य नगर में रह रहा है. ऐसे में वहां आस-पास में गंदगी होने की वजह से लालू प्रसाद के बीमार होने की बात मीसा भारती ने कही.
IGIMS में किया गया चेकअप
जानकारी के मुताबिक, IGIMS में हुए चेकअप के दौरान लालू प्रसाद के बीपी में उतार-चढ़ाव पाया गया. साथ ही उनका ECG कराया गया. इस तरह से वे लगातार डॉक्टर्स की देखरेख में ही रहे. लेकिन जब उनकी सेहत स्थिर हुई और काफी देर तक कोई समस्या नहीं हुई तो उन्हें घर जाने की परमिशन दे दी गई. लेकिन अभी भी उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी गई.
लंबे समय से बीमार चल रहे लालू प्रसाद
लालू प्रसाद यादव पिछले काफी लंबे समय से कई तरह की गंभीर शारीरिक बीमारियों से लड़ रहे हैं. वह पहले से ही किडनी की बड़ी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके लिए उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी किया जा चुका है. इसके अलावा उनका ब्लड शुगर लेवल भी लगातार फ्लक्चुएट होता रहता है. शुगर और किडनी की पुरानी हिस्ट्री होने के चलते डॉक्टर हमेशा उनकी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं और नियमित तौर पर उनकी मॉनिटरिंग की जाती है.
Also Read: कम किराए में AC का मजा, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में जुड़ेगा इकोनॉमी कोच, जानिए कब से मिलेगी सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए