Patna News : बांसघाट से जेपी गंगापथ की होगी कनेक्टिविटी, डीपीआर हो रही तैयार

अशोक राजपथ में बांसघाट के पास से जेपी गंगापथ पर आने-जाने के लिए एक और रास्ता होगा. इसकी डीपीआर तैयार तैयार हो रही है.
प्रमोद झा,पटना : अशोक राजपथ में बांसघाट के पास से जेपी गंगापथ पर आने-जाने के लिए एक और रास्ता होगा. एएन सिन्हा के पास जेपी गंगापथ से कनेक्टिविटी देने के लिए यहां भी सड़क व पुल बनाये जायेंगे. इसके लिए डीपीआर तैयार तैयार हो रही है. कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है. बांसघाट से जेपी गंगापथ के बीच लगभग 400 मीटर की दूरी है. सूत्र ने बताया कि मंदिरी इलाके से आयकर गोलंबर की ओर आने-जाने के लिए मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण हो रहा है. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क को जेपी गंगापथ के साथ कनेक्ट करने का काम होना है. इसके बनने से बेली रोड का सीधा संपर्क जेपी गंगापथ से होगा. इससे पीएमसीएच व एम्स पहुंचना आसान होगा. बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से जेपी गंगापथ को कनेक्टिविटी देने के लिए पुल व सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसके निर्माण पर 52.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
यू टर्न लेकर लेकर जेपी गंगापथ जायेंगे
सूत्र ने बताया कि एलसीटी घाट से जेपी गंगापथ पर जाने के लिए कनेक्टविटी दी गयी है. उसी तरह बांसघाट के पास बायें फ्लैंक से लोग यूटर्न लेकर दायें फ्लैंक में जाकर जेपी गंगापथ की ओर जायेंगे. मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क बांसघाट के पास अशोक राजपथ सड़क से जुड़ेगी. जेपी गंगापथ की ओर से आनेवाले बांसघाट के पास दायें फ्लैंक से आकर मंदिरी नाले पर बननेवाली सड़क की ओर जा सकेंगे. इसके लिए बांसघाट स्थित काली मंदिर के पास सड़क जुड़ेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




