संविदाकर्मियों को स्थायी करने की कोई योजना नहीं

Updated:
विज्ञापन
संविदाकर्मियों को स्थायी करने की कोई योजना नहीं

संविदाकर्मियों को स्थायी करने की सरकार के पास कोई योजना नहीं है. अगर, कर्मियों को कहीं न्यूनतम मजदूरी से कम पैसे मिल रहे हैं तो, इसकी सूचना पर सरकार कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने विधान परिषद में उठे सवाल पर दिया जवाब संवाददाता, पटना संविदाकर्मियों को स्थायी करने की सरकार के पास कोई योजना नहीं है. अगर, कर्मियों को कहीं न्यूनतम मजदूरी से कम पैसे मिल रहे हैं तो, इसकी सूचना पर सरकार कार्रवाई करेगी. विधान परिषद की दूसरी पाली में बुधवार को ध्यानाकर्षण के तहत पूछे गये सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ये बातें कहीं. वे एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी के ध्यानाकर्षण के तहत पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे. वहीं, केंद्रीय सहकारी बैंकों को कोर बैंकिंग सॉल्यूशन से जोड़ने के लिए फंड देने के सवाल पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन