ePaper

कदमकुआं व गांधी मैदान में सात दुकानों से चोरी

Updated at : 30 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
कदमकुआं व गांधी मैदान में सात दुकानों से चोरी

पटना में चोरों का आतंक बढ़ गया है. दिनदहाड़े घर और दुकान की कुंडी काट चोर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. पटना में चोरों का आतंक बढ़ गया है. दिनदहाड़े घर और दुकान की कुंडी काट चोर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं. कदमकुआं और गांधी मैदान में चोरों ने सात दुकानों का ताला काट लाखों के सामान, कैश व ज्वेलरी की चोरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित न्यू स्कीपर और घर संसार दुकान का ताला काट दो लाख रुपये कैश, गल्ला में रखे चांदी के सामान की चोरी कर ली है. इस संबंध में दुकानदार अजय कुमार संथालिया ने कदमकुआं थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित मिराज इलेक्ट्रिक दुकान, टायर सेंटर, शक्ति मोटर्स, पटना इंटरप्राइजेज (पेंट दुकान) और इंटीरियर डिजाइनर दुकान का ताला काट लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस संबंध में मो मिराज ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार मिराज जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का ताला कटा हुआ है. इसके बाद आसपास की दुकानों से पता किया तो जानकारी हुई कि अन्य दुकानों का भी ताला कटा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन