बिहटा में लूटपाट का विरोध करने पर युवक का गर्दन काटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 12:58 AM
शुक्रवार को बिहटा के आइआइटी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप युवक से दोस्त ने ही दिनदहाड़े लूटपाट का प्रयास किया व विरोध करने पर गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया.
प्रतिनिधि, बिहटा शुक्रवार को बिहटा के आइआइटी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप युवक से दोस्त ने ही दिनदहाड़े लूटपाट का प्रयास किया व विरोध करने पर गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. पीड़ित युवक किसी तरह खेतों में काम कर रहे लोगों की ओर भाग जान बचायी. ग्रामीणों को देखते ही बदमाश मोबाइल फोन व नगद लेकर फरार हो गये. घायल युवक की पहचान खगौल थाना निवासी विश्वजीत कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों की सूचना देने के काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर खुद ही ग्रामीणों ने घायल युवक के परिजनों को सूचित कर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया. पीड़ित युवक ने कहा कि दोस्त के साथ बाइक से इधर आये थे. अचानक उसने कई लड़कों को बुला लिया और हमसे लूटपाट करने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट की और चाकू से गर्दन काट दिया. आइआइटी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि एक युवक से मोबाइल छिनतई की घटना की बात सामने आयी है. इस मामले में युवक जख्मी है, जिसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. दोस्त फरार बताया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










