तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बिहटा सरमेरा सड़क पर स्थित मदारपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

बिहटा सरमेरा सड़क पर स्थित मदारपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक दूर जा गिरा.थोड़ी देर में उस युवक की मौत हो गयी. घटना बीते गुरुवार देर रात की है. मृतक दीपक कुमार(22 वर्ष) नदपुरा का रहने वाला था. वह पटना की तरफ से लौट कर अपने गांव जा रहा था. इस दौरान मदारपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी और बाइक पर सवार दीपक गिर पड़ा.सड़क पर गिरते ही सिर में गहरी चोट लगने से दीपक की मौत हो गयी . पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि दीपक चचेरी बहन की शादी में शरीक होने गांव आया हुआ था. देर रात पटना की तरफ से लौटने के क्रम में घटना घटित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन