Patna News : रविवार व अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे पटना नगर निगम के टैक्स काउंटर

Edited by ANUPAM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संपत्ति कर में अप्रैल से जून माह तक पांच प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है. इसके मद्देनजर पटना नगर निगम के टैक्स काउंटर रविवार व छुट्टी के दिन भी खुलेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : रविवार और अवकाश के दिन भी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक पटना नगर निगम के सभी टैक्स काउंटर खुले रहेंगे. संपत्ति कर में अप्रैल से जून माह तक पांच प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए पटना नगर निगम के सभी टैक्स काउंटरों पर संपत्ति कर और ठोस कचरा प्रबंधन शुल्क के भुगतान के लिए संपत्तिधारकों की कतार लगी रहती है. इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने यह निर्देश दिया है. इसके साथ ही आम दिनों में भी सुबह नौ से रात नौ बजे तक काउंटर खुले रहेंगे. इसके लिए दो शिफ्टों में कर्मी यहां मौजूद रहेंगे.

पटना नगर निगम के रोस्टर अनुसार भुगतान करने पर ही मिलेगा लाभ

संपत्ति कर का रोस्टर अनुसार भुगतान करने पर ही आम लोगों को कर छूट का लाभ मिलेगा.

अप्रैल से जून – 5 प्रतिशत का लाभ

जूलाई से सितंबर – कोई लाभ व कोई पेनाल्टी नहीं

अक्टूबर से मार्च – 1.5 प्रतिशत पेनाल्टी

घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की भी है सुविधा

ऐसे व्यक्ति, जो घर बैठे अपने संपत्ति कर का भुगतान करना चाहते हैं, उनके लिए भी नगर निगम ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की है. पटनावासियों को नगर निगम की बेवसाइट https://www.pmc.bihar.gov.in/Home.aspx और https://pmcptax.bihar.gov.in/pmc/public पर जाकर संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं. वाट्सएप चैट बोट 924447449 के माध्यम से भी घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है. इसके साथ ही नगर निगम कर्मियों द्वारा आम लोगों को मांग पत्र भी घर बैठे उपलब्ध कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUPAM KUMAR

लेखक के बारे में

By ANUPAM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन