पत्नी ने 10 लाख की सुपारी दे कर करायी थी स्कूल संचालक की हत्या

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 12 Jul 2025 12:45 AM

विज्ञापन

patna news: खगौल. स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही निजी ड्राइवर को भी पकड़ा गया है.

विज्ञापन

खगौल . स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही निजी ड्राइवर को भी पकड़ा गया है. हत्या में प्रयुक्त 2 बाइक व 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि विगत 6 जुलाई की रात खगौल रोड स्थित डीएवी स्कूल के सामने अजीत कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अनुसंधान के लिए एक एसआइटी टीम का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की पहचान की गयी व लाइनर की भूमिका निभाने वाले शाहपुर के उसरी का रहने वाला ड्राइवर मंशु कुमार को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया. वहीं हत्या का मुख्य सूत्रधार आरएन सिन्हा बीडी पब्लिक स्कूल की संचालिका (मृतक अजीत कुमार की पत्नी) रीता सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया. सिटी एसपी ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा संचालित आरएन सिन्हा बीडी पब्लिक स्कूल का भूमि इनके पति मृतक अजीत कुमार के नाम से था और इनके पति उक्त भूमि को बेचना चाह रहे थे. स्कूल वाली भूमि एवं अन्य चल व अचल संपत्ति अपने नाम करवाना चाहती थी. इसी लालच में इनके द्वारा लाइनर के साथ मिलकर अपने पति की शूटरों के द्वारा हत्या करा दी. उसके पति की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये में शूटरों से डील की थी. जबकि एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपये दिये थे. सिटी एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे शूटर समेत पांच अन्य लोगों की पहचान कर ली गयी, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन