ePaper

जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

Updated at : 26 Feb 2026 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Droupadi Murmu Jamshedpur Visits

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदुपर आएंगी.

Droupadi Murmu Jamshedpur Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी. वे कदमा में जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगी. सोनारी एयरपोर्ट से आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम तय है. कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Droupadi Murmu Jamshedpur Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (26 फरवरी) को जमशेदपुर आयेंगी. करीब दो माह के भीतर उनका दूसरी बार जमशेदपुर में आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति बनने के बाद इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को पहली बार द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर आयी थीं. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए शहर सज-धज कर तैयार है. वे दोपहर 12 बजे भारतीय वायुसेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी.

12.20 बजे कदमा पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू

तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति दोपहर 12:20 बजे कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां करीब 2 घंटा 10 मिनट रहेंगी. दोपहर 2:30 बजे कदमा से बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के लिए प्रस्थान करेंगी. सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव, राणा प्रताप चौक साकची, सीतारामडेरा बस टर्मिनल गोलचक्कर, भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट और एग्रिको गोलचक्कर होते हुए सीधे बारीडीह मणिपाल मेडिकल कॉलेज कैंपस दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी. राष्ट्रपति 30 मिनट मेडिकल कॉलेज में रहेंगी. इस दौरान छात्र-छात्राओं से मिलेंगी और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी. दोपहर 3:20 बजे एमटीएमसी से सोनारी हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगी. दोपहर 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरेंगी.

जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में कई लोग होंगे शामिल

कदमा के जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन उपस्थित होंगे. राष्ट्रपति भोग भी ग्रहण करेगी, जो पुरी से आये पुरोहितों और खानसामा द्वारा तैयार किया जा रहा है. यहां आम लोगों के लिए भी प्रसाद की व्यवस्था होगी.

राष्ट्रपति के नाम पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी, जिसमें सीमित अतिथि होंगे. वह कॉलेज के छात्र-छात्राओं से चार मिनट बात करेंगी. दो छात्र उनसे सवाल भी पूछेंगे. वहां स्पोर्ट्स सेंटर और फूड कोर्ट बनने वाला है, जिसकी अधिकारिक जानकारी राष्ट्रपति को दी जायेगी. यह सेंटर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर होगा. वह पौधरोपण भी करेंगी.

रांची होते हुए जमशेदपुर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को नागपुर से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगी. वहां से वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट जायेंगी. राष्ट्रपति जमशेदपुर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी और 12:10 बजे कदमा मरीन ड्राइव जायेंगी. यहां 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 फीट ऊंचे जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगी और लोगों को संबोधित करेंगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद को हेमंत सोरेन सरकार की सौगात, 12 एकड़ जमीन पर बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

मणिपाल कॉलेज में छात्रों को करेंगी संबोधित

दोपहर लगभग ढाई बजे राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेंगी. वहां विद्यार्थियों से मिलेंगी और पौधरोपण करेंगी. राष्ट्रपति जमशेदपुर में लगभग तीन घंटे 50 मिनट तक रहने के बाद अपराह्न 3:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से 3:50 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और फिर दिल्ली रवाना होंगी. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद जोबा मांझी, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक सरयू राय और पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार है कदमा, 26 को जमशेदपुर आएंगी द्रौपदी मुर्मू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola