Patna News : कक्षा दो से आठ के बच्चों की 28 अप्रैल से शुरू होगी पुनरावृत्ति परीक्षा
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 21 Apr 2025 1:54 AM
राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाये गये सिलेबस की जांच के उद्देश्य से कक्षा दो से आठ के बच्चों के लिए पुनरावृत्ति परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू होगी.
संवाददाता, पटना: राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दो से आठ के बच्चों के लिए पुनरावृत्ति परीक्षा 28 अप्रैल से होगी. यह परीक्षा स्कूली बच्चों को पढ़ाये गये सिलेबस की जांच के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. बच्चे पहले पढ़े गये टॉपिक को कितना समझ पाये, इसको परखने के लिए यह परीक्षा ली जा रही है. यह परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात से नौ बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी. कक्षा दो और तीन तक पुनरावृत्ति परीक्षा में गणित, विज्ञान और पर्यावरण विषय की लिखित परीक्षा और भाषा विषय की मौखिक परीक्षा होगी. 21 से 26 अप्रैल तक भाषा विषय हिंदी, अंग्रेजी उर्दू और संस्कृत की पठन दक्षता की जांच की जायेगी. इसके लिए अपठित गद्यांश इ-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा. परीक्षा वर्ग कक्ष में ही आयोजित की जायेगी. शेष विषयों का क्लास चलता रहेगा.
पिछली कक्षा के सिलेबस से ही पूछे जायेंगे सवाल
पुनरावृत्ति परीक्षा को लेकर एससीइआरटी ने दिशा-निर्देश जारी किया है. सभी बच्चों को परीक्षा के दिन कॉपी, पेन और पेंसिल के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में ही स्कूल आने को कहा गया है. पुनरावृत्ति परीक्षा में पिछली सिलेबस से ही सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा अवधि में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मिड डे मील उपलब्ध कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










