किराये के घर में छिपा था प्रिंस, कुछ दिन पहले ही मकान की हुई बिक्री

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 07 Feb 2026 1:02 AM

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान में प्रिंस का एनकाउंटर हुआ है. उसमें वह किराये के मकान में रहता था.

विज्ञापन

हाजीपुर. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान में प्रिंस का एनकाउंटर हुआ है. उसमें वह किराये के मकान में रहता था. यह मकान 15-20 साल पहले बना था, जो सारण जिले के शीतलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति का था, लेकिन हाल में इस मकान को मोहल्ले के रहने वाले ही एक व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए खरीदा था. लेकिन पहले से जो किरायेदार रहते थे, वे अब भी रह रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार पहली मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ने कुछ दिन पूर्व मकान खाली कर दिया था, लेकिन नीचे रह रहा परिवार अब भी रहता था. इसी मकान में प्रिंस छिपा हुआ था.

मटन पार्टी के बाद पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर हुआ था फरार

पटना. पीएमसीएच में इलाज कराने के लिए चार सितंबर, 2024 को आया सोना लूटेरा अभिजीत उर्फ प्रिंस पुलिसकर्मियों को मटन पार्टी देने के बाद फरार हो गया था. चार सितंबर को ही देर रात उसने पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया था. बेऊर जेल में बंद सोना लुटेरा प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत को भगाने में कदमकुआं के कुख्यात सोनू पटेल का हाथ था. प्रिंस से सोनू पटेल की दोस्ती हाजीपुर जेल में हुई थी. सोनू भी हाजीपुर का रहने वाला है. प्रिंस को भगाने के पूर्व सोनू बुलेट गाड़ी से पीएमसीएच के हथुआ वार्ड के समीप पहुंचा था. उसके पीछे से दो कारों में उसके सहयोगी पहुंचे थे. इसके बाद कार में बैठा कर सिपाही सुधीर पासवान, रंजन पासवान व प्रिंस को लेकर सैदपुर नहर स्थित एक डॉक्टर के मकान में लाया गया था. सोनू ने इस मकान में किराये का फ्लैट लिया था, जहां मटन और शराब की पार्टी हुई.

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन