Patna News : मंत्री ने गंगा पथ को लेकर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, थर्ड पार्टी ऑडिट का भी दिया निर्देश

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 17 Apr 2025 1:36 AM

विज्ञापन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जेपी गंगा पथ के दीदारगंज प्वाइंट का निरीक्षण किया़ मौके पर उन्होंने ने कहा कि किसी प्रकार का कोई क्रैक नहीं है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को जेपी गंगा पथ के दीदारगंज प्वाइंट का निरीक्षण किया़ मौके पर उन्होंने बीएसआरडीसीएल के पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि कोई क्रैक नहीं है. इस सड़क पर यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है.विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में एक रिपोर्ट मांगी गयी है और इसके थर्ड पार्टी ऑडिट की भी अनुशंसा की है.

किसी प्रकार का क्रैक नहीं

न्यूज चैनलों में दीदारगंज एप्रोच साइड पर क्रैक हाेने की बात कहे जाने के बाद मंत्री ने स्वयं स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान संवाददाताओं से उन्होंने बताया कि जिस गैप या क्रैक की चर्चा हो रही थी, वह ब्रिज और रोड के बीच का गैप है. किसी प्रकार का क्रैक नहीं है, बल्कि पुल संरचना के अंत में एबटमेंट के डर्ट वाल और एप्रोच स्लैब के बीच का ज्वाइंट है. यह एक्सपेंशन ज्वाइंट की ढलाई से ढका हुआ था. यह ज्वाइंट एक्सपेंशन व कंट्रैक्शन के लिए रखा जाता है. यह सामान्य गैप होता है, ताकि ब्रिज पर ज्यादा दबाव न पड़े. समय-समय पर इस गैप को भरा भी जाता है, ताकि वह गैप मेंटेन रहे.

ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी लागू होगी

पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जल्द ही बिहार में ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी इंडियन रोड कांग्रेस के कोड के आधार पर लागू की जायेगी. इसमें थर्ड पार्टी ऑडिट का भी प्रावधान होगा.निरीक्षण के दौरान रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, सीजीएम बबलू कुमार, जीएम अरुण कुमार और गंगा पथ परियोजना के डीजीएम ओम प्रकाश सिन्हा मौजूद थे.

सिपारा पुल पर हुआ सुराख, ट्रैफिक पुलिस ने किया ठीक

सिपारा पुल पर मंगलवार की रात एक सुराख हो गया. इसकी सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से बड़े-बड़े पत्थरों को डाल कर उसे भर दिया. इसके बाद आवागमन को सुचारु किया गया. यह पुल मीठापुर रेलवे लाइन के ऊपर है. बताया जाता है कि सिपारा पुल के उतरी भाग में सुराख होने की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को मिली. इसके बाद पहुंची ट्रैफिक पुलिस बड़े-बड़े पत्थरों से उसे भर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन