Patna News : महेंद्रू में घर से महज 200 मीटर पर अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 14 Jul 2025 1:48 AM
सुल्तानगंज थाने के महेंद्रू में घर से महज 200 मीटर की दूरी पर तीन बदमाशों ने 50 वर्षीय अधिवक्ता जीतेंद्र मेहता को खदेड़ कर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, पटना सिटी : घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पीछा कर रहे तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने 50 वर्षीय अधिवक्ता जीतेंद्र मेहता की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को बदमाशों ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू ट्रेनिंग कॉलेज के पास रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे अंजाम दिया. इसके बाद बदमाश सड़क पर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी डी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये गये हैं. एफएसएल और तकनीकी सेल भी मामले की छानबीन करने में जुटा है. एसएसपी के अनुसार परिजनों के आवेदन से ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पायेगी. हालांकि, चर्चा है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद में यह वारदात हुई है. पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है.
चाय पीकर घर लौट रहे थे अधिवक्ता जीतेंद्र मेहता
बताया जाता है कि मोहम्मदपुर के शाहगंज निवासी अधिवक्ता जीतेंद्र मेहता घर से कुछ दूरी पर चाय की दुकान पर चाय पीकर लौट रहे थे. तभी पीछा रहे अपराधियों ने घर लौटने के दौरान उन्हें खदेड़ा और जैसे ही अधिवक्ता भाग कर अशोक राजपथ स्थित ट्रेनिंग कॉलेज के पास इंडियन बैंक के पास पहुंचे, बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गोली लगने के बाद बचने के लिए बैंक के सटे चबूतरे पर चढ़ गये, लेकिन गोली से जख्मी होने के कारण वह चबूतरे से गिर गये. इसी बीच बदमाशों ने दो और गोलियां छाती और बांह में दाग दीं. गोली लगने से जख्मी अधिवक्ता खून से लथपथ होकर गिरे थे. गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गयी. दुकानों के शटर गिर गये. सड़क पर भी सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पहुंचे. इसी बीच परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे.उन्हें पीएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.शाहगंज के अपराधियों पर शक
एसएसपी ने बताया कि अधिवक्ता जीतेंद्र मेहता दो वर्षों से प्रैक्टिस नहीं करते थे. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. परिवार वालों से बातचीत व प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. हर बिंदु पर छानबीन व अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो शाहगंज के अपराधियों पर पुलिस को शक है. जो क्लू मिले हैं, उसी आधार पर पुलिस टीम शाहगंज के कुछ अपराधियों को टारगेट किया है. अधिवक्ता के फोन की काल डिटेल निकाला जा रहा है.किसी से नहीं थी दुश्मनी : परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










