हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान हुआ शुरू

Updated at : 29 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान हुआ शुरू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने शुक्रवार से हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू किया है

विज्ञापन

संवाददाता,पटना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बिहार में जमीन तलाशने में जुट गयी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने शुक्रवार से हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू किया है. पार्टी नेता हर घर में जायेंगे और पार्टी का झंडा लगाएंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को सदाकत आश्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा इस देश के ताने-बाने को तोड़ना चाहती है. मौके पर प्रभारी सचिव सुशील पासी, डॉ मदन मोहन झा, राजेश राठौड़, अशोक गगन आदि थे. विनोद कुमार चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ पटना. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में दलित सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार चौधरी ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा. उनके अलावे बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रो श्यामदेव चौधरी ने भी सदस्यता ग्रहण की. विनोद चौधरी के साथ रानी चौधरी, विनय यादव, मो फखरुल होदा, किरण देवी, ऊषा कुमारी सहित सैंकड़ों समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन