शादी में गया था परिवार, चोर कर गये घर साफ

Updated at : 23 Apr 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
शादी में गया था परिवार, चोर कर गये घर साफ

दानापुर. थाने के बीबीगंज भट्टा रोड में सोमवार रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर खंगाल लिया. परिवार के लोग शादी समारोह में गोरखपुर गये थे.

विज्ञापन

दानापुर. थाने के बीबीगंज भट्टा रोड में सोमवार रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर खंगाल लिया. परिवार के लोग शादी समारोह में गोरखपुर गये थे. चोरों ने तीस हजार नकद समेत करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी पर मंगलवार को सुबह गृहस्वामी बमबम कुमार आए, तो देखा कि घर का ताला टूटा था. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. गृहस्वामी बमबम कुमार ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बमबम ने बताया है कि पिछले 20 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में पूरा परिवार घर में ताला बंद कर गोरखपुर गया था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे आये तो देखा कि घर का ताला टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरे पड़ा था. उन्होंने बताया कि कमरे में रखी गोदरेज, बॉक्स का ताला टूटा था और गोदरेज में रखे तीस हजार नकद, चार जोडा चांदी का पायल, सोने का नाक चार पीस, सोने की अंगूठी एक पीस, आधार कार्ड, डाइविंग लाइसेंस समेत कीमती सामान चोरी कर ले गये हैं. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन