Video: तेजस्वी का ये वाला डांस आपने देखा क्या? यात्रा से फ्री होते ही पटना के मरीन ड्राइव पर थिरकते दिखे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Sep 2025 12:09 PM

विज्ञापन
Tejashwi Yadav dance he was seen dancing on Marine Drive
तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर डांस करते हुए

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वीडियो खूब वायरल हो रहा. पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव कुछ युवाओं के साथ गाने पर थिरकते हुए दिखे. सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर थिरकते नजर आए. तेजस्वी यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा गया कि कुछ लड़कों ने पहले तो तेजस्वी यादव को डांस के कुछ स्टेप्स सिखाए और उसके बाद गाने पर खूब डांस किया.

सोमवार को यात्रा का था अंतिम दिन

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कई जिलों में पहुंच रहे थे. सोमवार को यात्रा का समापन पटना में था, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए. पटना में यात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ऐसे में अब उनका यह वीडियो खूब तेजी से चर्चे में छा गया है.

Also Read: Bihar Success Story: बिहार में जेल में बंद कैदी पास कर रहे मैट्रिक और साक्षरता परीक्षा, लोगों के बीच पेश की मिसाल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन