तेज प्रताप यादव और निशु सिन्हा बिजनेस पार्टनर हैं, पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट नाम का किया था जिक्र
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jun 2025 4:57 PM
Tej Pratap Yadav की फाइल फोटो
Tej Pratap Yadav: विधायक तेज प्रताप यादव ने डेयरी और पेय उत्पादों जैसे दूध, जूस और पानी के व्यापार के लिए ब्रज बेवरेजेज एलएलपी नाम की एक नई कंपनी की स्थापना की है. इस व्यवसाय में उनकी एकमात्र साझेदार निशु सिन्हा हैं.
Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2 सितंबर 2024 को तेज प्रताप ने पटना में ब्रज बेवरेजेज एलएलपी नाम का कंपनी बनाया. यह कंपनी पैकेज्ड दूध, जूस और मिनरल वाटर बनाती है. कंपनी में तेज प्रताप की एकमात्र साझेदार हैं निशु सिन्हा है. इनका नाम पहले भी कई बार तेज प्रताप से जुड़ चुका है. कंपनी का रजिस्ट्रेशन तेज प्रताप नगर, पटना के पते पर कराया गया है.
तेजप्रताप को परिवार और पार्टी से किया बाहर
बीते दिनों तेज प्रताप यादव के आधिकारिक फेसबुक पेज से अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीरें साझा की गई थीं. तस्वीरों में दावा किया गया कि दोनों पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. हालांकि, कुछ ही समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई और तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद लालू प्रसाद यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए तेज प्रताप को न सिर्फ पार्टी से बाहर कर दिया बल्कि पारिवारिक रिश्तों से भी दूरी बना ली. तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्या और मीसा भारती जैसे परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस फैसले का समर्थन किया.
अनुष्का के भाई ने क्या मांग की
तेज प्रताप की चुप्पी के बावजूद सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ उनकी और भी कई तस्वीरें सामने आईं. इसी बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर लालू परिवार से इस विवाद का सम्मानजनक हल निकालने की मांग की. आकाश ने संकेत दिए कि अगर बात नहीं बनी तो वे परिवार से जुड़े कई राज उजागर कर सकते हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव की राजनीतिक स्थिति को झटका लग सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सोशल मीडिया पर चाट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
विवादों तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर एक कथित चैट भी वायरल हुआ जिसमें तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय (जिनसे उनका तलाक केस कोर्ट में चल रहा है) और बिजनेस पार्टनर निशु सिन्हा का नाम भी शामिल था. लंबे समय से चुप रहने के बाद तेज प्रताप यादव ने 1 जून को सोशल मीडिया पर दो ट्वीट कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. सुबह 5:27 बजे और दोपहर 1:30 बजे किए गए इन ट्वीट्स में उन्होंने अनुष्का विवाद पर सीधे कुछ नहीं कहा, बल्कि पारिवारिक राजनीति पर कटाक्ष किया.
उन्होंने खुद को राम और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए कहा कि उन्हें दोनों को अलग करने की साजिश चल रही है, जिसे वह जल्द उजागर करेंगे. एक ट्वीट में उन्होंने लालू-राबड़ी को ईश्वर समान बताया और तेजस्वी से अपील की कि वे माता-पिता का ध्यान रखें। साथ ही, यह भी दोहराया कि वे हर हाल में अपने छोटे भाई के साथ हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










