Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jun 2025 2:21 PM
Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम का हाल खराब रहेगा. कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ बारिश की भी संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार राज्य के उत्तर और पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा), वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना जताई है. चेतावनी 01 जून से लेकर 02 जून तक के लिए जारी की गई है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अलर्ट में बताया कि अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है. इन दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
इन जिलों में मौसम सामान्य रहेगा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुजफ्फरपुर में बढ़ा जलस्तर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया. दोपहर लगभग 1 बजे से लेकर कुछ ही घंटों में नदी का पानी इतना बढ़ गया कि वह पुल को छूने लगा. इस तेजी से बढ़ते जलस्तर के पीछे नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश को मुख्य कारण माना जा रहा है.
बागमती नदी का उद्गम स्थल नेपाल में है और वहां बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है. पहाड़ों से आ रहे तेज बहाव के पानी ने नदी में उफान ला दिया है.इस वजह से नदी के जलस्तर में तीन से चार फीट की वृद्धि दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें: ड्रग माफिया भाभी जी को NCB ने किया गिरफ्तार, बिहार से यूपी तक फैला था नेटवर्क, 2021 से ढूंढ रही थी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










