'अपराधी तांडव मचा रहे, मंत्री को बल्ब-पंखे की चिंता...', बंगला विवाद पर तेज प्रताप बोले- सब हम अपने पैसे से खरीदे थे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Feb 2026 7:39 PM
तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो
Tej Pratap Yadav: सरकारी बंगले से सामान गायब होने के आरोपों पर तेज प्रताप यादव ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे छोटे काम नहीं करते. उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपराध और नीट छात्रा जैसे गंभीर मुद्दों की चिंता नहीं है.
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के सरकारी बंगला खाली करने के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है. बंगला अब मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट हुआ है. मंत्री ने आरोप लगाया है कि आवास से पंखा, एसी, कुर्सी और बल्ब तक गायब हैं. इन आरोपों पर तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कड़ा जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा, “हम ऐसे छोटे काम नहीं करते.” तेज प्रताप ने मंत्री पर बिना जानकारी बयान देने और सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया.
तेज प्रताप ने कहा- बिहार में तांडव मचा रहे अपराधी
तेज प्रताप ने कहा कि मंत्री को बिहार की असली समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा, “बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. नीट की छात्रा के साथ गलत हुआ. लेकिन मंत्री को चिंता इस बात की है कि कौन बल्ब ले गया और कौन पंखा.”
दरअसल, तेज प्रताप ने पटना के 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास खाली किया है. इसी बंगले को मंत्री लखेंद्र पासवान को दिया गया है. बंगला मिलने के बाद मंत्री ने आरोप लगाया कि घर में कोई सुविधा मौजूद नहीं है.
मंत्री लखेंद्र पासवान ने क्या लगाया है आरोप?
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, “सरकारी आवास में हर विधायक और मंत्री को बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन यहां तो पंखा, एसी, कुर्सी, बल्ब तक नहीं हैं. छत तक खराब है. गेट के लैच भी टूटे हुए हैं. यह आवास फिलहाल रहने लायक नहीं है.” उन्होंने इसकी शिकायत भवन निर्माण विभाग को भी की है.
तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?
]इन आरोपों के बाद तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिस आवास की बात हो रही है, वहां लगे एसी, पंखे और अन्य सामान उन्होंने अपने पैसे से खरीदे थे. उन्होंने कहा, “जो सामान मेरा था, उसे मैं ले गया. इसमें गलत क्या है?”
तेज प्रताप बोले- लखेंद्र नए-नए मंत्री बने हैं, उन्हें स्वर्ग चाहिए
तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा, “लखेंद्र की बुद्धि फेल हो गई है. नए-नए मंत्री बने हैं, उन्हें स्वर्ग चाहिए. संयम में रहें और सत्ता का दुरुपयोग न करें.” उन्होंने दावा किया कि जिस बंगले को वे छोड़कर गए, वह पहले नर्क जैसा था. मैंने उसे स्वर्ग बना दिया.”
केंद्रीय बजट 2026 पर क्या बोले लालू के लाल?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने भारत-पाकिस्तान के टी-20 मैच रद्द होने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भारत से डर गया है. इसलिए खेलने से मना कर दिया.” उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत से दुनिया के कई देश डरते हैं. केंद्रीय बजट 2026 पर भी तेज प्रताप ने नरम रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि बजट सोच-समझकर लाया गया होगा. अगर कोई कमी है, तो उसे दूर किया जाना चाहिए.
नीट छात्रा मौत केस पर भी बोले तेज प्रताप
साथ ही उन्होंने नीट छात्रा मौत केस को लेकर बिहार पुलिस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस फेल है और सीबीआई जांच बहुत पहले हो जानी चाहिए थी. अब जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










