मसौढ़ी में युवकों के साथ संदिग्ध स्थिति में किशोरी बरामद, एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 1:00 AM
थाने के मलिकाना मोहल्ले में रविवार की दोपहर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब मोहल्ले के लोगों ने खाली मकान में छह युवकों के साथ 17 वर्षीय एक किशोरी को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा.
मसौढ़ी. थाने के मलिकाना मोहल्ले में रविवार की दोपहर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब मोहल्ले के लोगों ने खाली मकान में छह युवकों के साथ 17 वर्षीय एक किशोरी को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा. बाद में स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और वे सभी घर के आसपास जमा हो गये. इस दौरान लोगों ने उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और सूचना पुलिस को दे दी. इधर पुलिस जब तक वहां पहुंचती उससे पहले छह में से पांच युवक वहां से फरार हो गये. भी जहानाबाद के काको थाना स्थित बीबीपुर के रहने वाले थे. हालांकि पुलिस ने एक युवक और उक्त किशोरी को बरामद कर थाने ले आयी. पूछताछ में पकड़ा गया युवक स्थानीय मोहल्ला निवासी मो इलियास के पुत्र फैजान जमाल ने बताया कि रविवार को जहानाबाद के काको थाना स्थित बीबीपुर के उसके दोस्त इरफान का जन्मदिन था. वे सभी जन्मदिन पर पार्टी करने आये थे. किशोरी के बारे में उसने बताया कि वह फुलवारी शरीफ की रहने वाली है जिससे वह पूर्व से प्रेम करता है. हालांकि मसौढ़ी थाना पहुंचे किशोरी के परिजनों ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. बाद में पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. पकड़ा गया युवक को पुलिस हिरासत में ले रखी है और उससे उसके दोस्तों का सुराग लगा रही है. पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










