महिला की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान से हत्या की आशंका

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 12:28 AM

विज्ञापन

ईसापुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. ईसापुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान रूबी खातून (26) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रूबी खातून अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ ईसापुर इलाके में किराये के मकान में रहती थी. उसके पति मोहम्मद अफसर हुसैन विदेश में काम करते हैं. गुरुवार देर रात रूबी खातून के मोबाइल नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता मोहम्मद सलाउद्दीन खान को फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. परिजन जब पहुंचे तो पता चला कि रूबी खातून को पटना के राजा बाजार स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की. जांच के दौरान महिला के गले पर संदिग्ध निशान पाये गये, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और गले पर निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन