पटना में पॉलिटेक्निक कॉलेज के क्लर्क की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में पेड़ से लटका मिला शव
Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनात क्लर्क की संदिग्ध मौत हो गई है. उनका शव सरकारी क्वार्टर में पेड़ से लटका मिला है.
Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनात क्लर्क 45 वर्षीय मृत्युंजय तिवारी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में पेड़ से लटका मिला. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिजन शादी समारोह में गए थे.
सुबह लौटी फैमिली को दिखा खौफनाक नज़ारा
बता दें कि मृत्युंजय तिवारी, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे. शुक्रवार शाम अकेले घर पर थे. उनके परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने बाहर गए थे. सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तो आंगन में आम के पेड़ से लटका शव देखा. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. उसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
Also Read: सीएम नीतीश कल जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से मुलाकात कर इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है. FSL टीम को बुलाया गया है ताकि मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए जा सके. अब तक परिजनों ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है और वे बयान देने से भी बच रहे हैं. पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या, दोनों ही दृष्टिकोण से देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










