सुशील मोदी बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे : सभापति
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद सभागार में गुरुवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्व सुशील कुमार मोदी की स्मृति सभा आयोजित हुई.
विज्ञापन
स्मृति सभा में वक्ताओं ने साझा किये सुशील मोदी से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव
संवाददाता, पटना
बिहार विधान परिषद सभागार में गुरुवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्व सुशील कुमार मोदी की स्मृति सभा आयोजित हुई. कबीर के लोग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व सुशील मोदी जी के जीवन एवं व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के साथ–साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सुशील मोदी एक बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे. उन्होंने सदैव बिहार की गरिमा और उन्नति को ऊपर रखने का काम किया. सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने अपने कहा कि सुशील मोदी ने 50 वर्ष के अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसे चिरकाल तक याद किया जायेगा. वर्तमान पीढ़ी के राजनेताओं को इससे प्रेरणा मिलती रहेगी. कार्यक्रम का संचालन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि कबीर के लोग नियमित रूप से सुशील मोदी के स्मृति में कार्यक्रम एवं व्याख्यानमाला का आयोजन करता रहेगा. इसके अतिरिक्त उनके जीवन के विविध आयामों पर शोध का कार्य भी करेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










