ग्राम डिहरी में सुखू चौधरी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया झंडोत्तोलन

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 17 Aug 2025 1:10 AM

विज्ञापन

patna news: पटना. पटना जिला में पुनपुन प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत स्थित ग्राम डिहरी के महादलित टोला में स्थानीय वयोवृद्ध सुखू चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

पटना.

पटना जिला में पुनपुन प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत स्थित ग्राम डिहरी के महादलित टोला में स्थानीय वयोवृद्ध सुखू चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने ही राज्य के सभी महादलित टोलों में 15 अगस्त 2011 से स्वतंत्रता दिवस पर और वर्ष 2012 से गणतंत्र दिवस के पर झंडोत्तोलन की शुरुआत करायी. कार्यक्रम में टोले के महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झंडा फहराया जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां डिहरी में विकास के अनेक काम कराये गये हैं और आपलोगों की जो भी मांगें या इच्छा थी उसे पूरा कराने के लिए हमलोगों ने पहले से ही तय कर दिया है. उन्होंने कहा कि आप सभी के इच्छानुरूप इस महादलित टोले में 29 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा. कल्याणपुर पंचायत के खपुरा में 35 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण होगा. इस टोले में आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए ग्राम डिहरी के हनुमान मंदिर से बिहटा सरमेरा पथ तक एक किमी लंबी पक्की सड़क बनेगी. बिहटा-सरमेरा पथ से वाजितपुर रेलवे स्टेशन के तक 2.1 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 115 जीविका स्वयं सहाता समूहों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग के तहत एक करोड़ 50 लाख 40 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सांकेतिक चेक, राष्ट्रीय अंघता एवं दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चश्मा वितरण, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन