पटना: हॉस्टल के कमरे में मिला छात्र का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कंकड़बाग थाना

पटना के कंकड़बाग स्थित एक हॉस्टल में बुधवार को एक युवक का शव पंखे से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna Crime News : पटना जिले के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल के कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गयी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल ने कमरे से कई साक्ष्य एकत्रित किये हैं.

मृतक का फोन जब्त, जांच जारी

पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. वहीं मृतक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस द्वारा वाकायदा वीडियोग्राफी कर तोड़ा गया.

जेइ का तैयारी करने चार माह पहले आया था हॉस्टल

मृतक मूल रूप से महुआ का रहने वाला था और पिछले करीब चार महीने से कंकड़बाग स्थित राधा कृष्ण बॉयज हॉस्टल में रहकर एलेन क्लास के माध्यम से जेइ की तैयारी कर रहा था.

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे युवक से फोन पर बात हुई थी. उस समय वह सामान्य था और किसी तरह की परेशानी की बात नहीं बतायी थी. बुधवार करीब 11:30 बजे हॉस्टल से परिजनों को फोन कर बताया गया कि युवक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है.

पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

पिता ने हॉस्टल संचालक समेत दो पर किया केस हॉस्टल पहुंचने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा टूटा हुआ देखा. मृतक के पिता का आरोप है कि मृतक का पैर पूरी तरह जमीन से सटा हुआ था. इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए हॉस्टल संचालक और दूसरे रूममेट के खिलाफ कंकड़बाग थाने में शिकायत दी है.

पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही

कंकड़बाग थानेदार अभय कुमार ने बताया कि छात्र का शव फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने हॉस्टल संचालक और दूसरे रूममेट पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर : द मूवी’ के प्रमोशन के लिए बिहार आ रहे हैं कालीन भैया, इन दिन दिखेगा पटना में भौकाल



विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन