नदी में डूबने से छात्र की मौत

Published at :21 Jul 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से छात्र की मौत

बिहटा थाना क्षेत्र के बेंदौल गांव में सोन नदी किनारे शौच करने गये छात्र का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिहटा शनिवार को बिहटा थाना क्षेत्र के बेंदौल गांव में सोन नदी किनारे शौच करने गये छात्र का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. मृत छात्र की पहचान बेंदौल गांव निवासी मो मजीद अंसारी के पुत्र अली अंसारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से शव बाहर निकाला. बताया जाता है कि अली अंसारी सोन नदी के तरफ शौच करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया. पानी का तेज बहाव के कारण कुछ दूर तक चला गया. जब तक ग्रामीण डूबते हुए छात्र को बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी मौत हो गयी थी. घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी राज कुमार पांडे ने कहा कि सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है. फिलहाल पोस्टमार्ट के लिए शव अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन