ePaper

घर से नकद और एक लाख के जेवर ले उड़े

Updated at : 15 May 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
घर से नकद और एक लाख के जेवर ले उड़े

संघतपर मुहल्ला निवासी रंजन कुमार के घर में गुरुवार की दोपहर तीन बदमाश घुस आये और बक्से में रखा नकदी समेत करीब एक लाख का आभूषण लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

मसौढ़ी. शहर के संघतपर मुहल्ला निवासी रंजन कुमार के घर में गुरुवार की दोपहर तीन बदमाश घुस आये और बक्से में रखा नकदी समेत करीब एक लाख का आभूषण लेकर फरार हो गये. इस संबंध में रंजन कुमार की पत्नी शोभा कुमारी ने अपने पड़ोसी के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बताया जाता है कि शोभा देवी व उसके बच्चे गुरुवार की दोपहर घर में सो रहे थे. चिलचिलाती धूप की वजह से बाहर सड़क पर भी सन्नाटा पसरा था. जबकि उसके पति घर में नहीं थे. आरोप है कि इसी बीच घर के आसपास के ही तीन पड़ोसी युवक घर में घुस आये और कमरे में रखे एक बक्सा को खोलकर उसमें से 13 हजार नकदी समेत एक लाख का आभूषण लेकर फरार हो गये. शोभा कुमारी का आरोप है कि जब उनके घर जाकर पूछा कि घर में घुस ऐसा क्यों किये, तो गाली गलौज व अभद्र व्यवहार भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन