ePaper

शेयर बाजार की तरह मिलेगा कीमतों का रुझान, अब ऑनलाइन फसल बेचेंगे बिहार के किसान

Updated at : 18 Feb 2025 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
crops

crops

Stock Market: देश और देश के बाहर बैठे व्यापारी अब ऑनलाइन बिहार के बाजार से संपर्क कर उत्पादों की खरीद कर सकेंगे. इससे कृषि उत्पादों की अच्छी कीमत मिल जायेगी.

विज्ञापन

Stock Market: पटना, मनोज कुमार. राज्य में कृषि बाजार व सूचना इंटेलिजेंस प्रणाली शुरू की जा रही है. इसके माध्यम से शेयर बाजार की तरह कृषि उत्पादों की कीमतों का रूझान मिलता रहेगा. कृषि उत्पादों के घटती-बढ़ती कीमतों पर नजर रखी जायेगी. इसके लिए राज्यभर से 100 बाजार नोड्स का चयन किया गया है. इन जानकारियों को कृषि भारत सरकार के एगमार्ट पोर्टल पर डाला जायेगा. इसे पोर्टल पर साझा करते ही बिहार के कृषि उत्पादों की कीमत और उसकी गुणवत्ता देश और दुनिया के बाजार को पता चलेगी. देश और देश के बाहर बैठे व्यापारी ऑनलाइन यहां के बाजार से संपर्क कर उत्पादों की खरीद कर सकेंगे. इससे कृषि उत्पादों की अच्छी कीमत मिल जायेगी.

कृषि समन्वयक पता करेंगे बाजार भाव

कृषि समन्वयकों को कृषि विभाग की ओर से चयनित 100 बाजार नोड्स से बाजार मूल्य पता करने की जिम्मेवारी दी गयी है. इनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ये बाजार से भाव संग्रहित कर एगमार्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे. बिहार सरकार का यह पोर्टल आंकड़ों के आधार पर उत्पादों विश्लेषण करता है. इनकी गुणवत्ता और ग्रेड की जानकारी देता है. सरकार के इस प्रयास से न केवल बिहार के किसानों को बाजार उपलब्ध होगा, बल्कि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा.

ऑनलाइन बेच सकते हैं किसान

बिहार भर के 20 बाजार प्रांगणों को इ-नाम से भी जोड़ दिया गया है. पूर्णिया में गुलाबाग, पटना में मुसल्लहपुर, हाजीपुर, बिहारशरीफ, मोतिहारी, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा, सासाराम, मोहनिया, औरंगाबाद के दाउदनगर, आरा, बक्सर, अररिया के फारबिसगंज, मधेपुरा के सिंहेश्वरस्थान, बेगूसराय और सीतामढ़ी बाजार प्रांगण को इ-नाम एप से जोड़ दिया गया है. अब इन बाजारों के उत्पाद ऑनलाइन बेचा सकता है. व्यापारी इन बाजारों के उत्पादों की बोली लगा सकते हैं.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन