सोशल डिस्टैंसिंग के लिए थानों में लगेंगे फ्लोर स्टीकर

Updated at : 06 Jun 2020 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल डिस्टैंसिंग के लिए थानों में लगेंगे फ्लोर स्टीकर

सोशल डिस्टैंसिंग के लिए थानों में लगेंगे फ्लोर स्टीकर

विज्ञापन

पटना : लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा रियायतें दे दी गयी हैं. इसके बाद अब शहर व ग्रामीण इलाके के थानों में फरियादियों का आना शुरू हो गया है. इसको देखते हुए सभी थानों में विशेष गाइडलाइन जारी की गयी है. ऐसे में अब जल्द ही पटना जिले के अलग-अलग थानों में फ्लोर स्टीकर लगाया जायेगा.

एसएसपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि थाना पहुंचने वाले पीड़ित फरियादियों को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराने के साथ ही सभी थानेदार व पुलिसकर्मियों को भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना है.

साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही सभी को थाने के अंदर प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए कहा गया है. थाने में आने वाले लोगों को दो गज की दूरी पर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही थानेदार से मिलने पर भी काफी दूरी से बात करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन