कैंपस : एसटीइटी पेपर-2 की आंसर-की आज होगी जारी, 20 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

Updated at : 16 Jul 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : एसटीइटी पेपर-2 की आंसर-की आज होगी जारी, 20 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2024 (प्रथम) के पेपर-2 की आंसर-की बुधवार को जारी करेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2024 (प्रथम) के पेपर-2 की आंसर-की बुधवार को जारी करेगा. आंसर-की के साथ रिस्पांस शीट वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर अपलोड की जायेगी. पेपर-2 की आंसर-की 17 जुलाई को जारी की जायेगी. आंसर-की पर 17 से 20 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आंसर में अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि होती है, तो संबंधित अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट पर निर्धारित लिंक पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन