बीएयू में खुला राज्य का पहला भौगोलिक संकेत सुविधा केंद्र
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राज्य का पहला भौगोलिक संकेत (जीआइ) सुविधा केंद्र की स्थापना की गयी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राज्य का पहला भौगोलिक संकेत (जीआइ) सुविधा केंद्र की स्थापना की गयी. बिहार के धरोहरों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम इस सुविधा केंद्र से होगा. विरासती उत्पादों की खोज कर उसे विशेष पहचान जीआइ टैग दिलाने का काम इस केंद्र से किया जायेगा. किसानों के उत्पादों को जीआइ टैग मिलने से उन उत्पादों का महत्व बढ़ेगा. इससे उत्पादों की अच्छी कीमत किसानों को मिल सकेगी. बीएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से सोमवार को इसकी स्थापना की गयी. कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी डॉ डीआर सिंह के नेतृत्व में इसकी स्थापना की गयी है. नाबार्ड पटना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) विमल कुमार सिन्हा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. मौके पर नाबार्ड के एजीएम भी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










