फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: एसएससी जीडी परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Feb 2025 8:51 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

SSC GD Exam: एसएससी जीडी (कांस्टेबल) परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है. परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की जगह स्कॉलर को बैठाने और असली उम्मीदवार के बाथरूम में छिपने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पटना के अजीत कुमार की तलाश जारी है.

विज्ञापन

SSC GD Exam: एसएससी जीडी (कांस्टेबल) परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की स्थित डिजिटल जोन आईडीजेड सेंटर पर परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह फर्जीवाड़ा उस समय उजागर हुआ जब बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी का फिंगरप्रिंट और फोटो मैच नहीं हुआ. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी आकाश कुमार और वैशाली जिले के देशरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी पिंटू कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है.

बाथरूम में छिपा असली अभ्यर्थी, परीक्षा में बैठा स्कॉलर

पुलिस जांच में पता चला है कि आकाश कुमार ने पैसे देकर अपनी जगह परीक्षा देने के लिए पिंटू कुमार को भेजा था. परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन खुद आकाश ने करवाया, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वह बाथरूम में छिप गया, जबकि उसकी जगह स्कॉलर पिंटू परीक्षा देने बैठ गया.

पटना का अजीत बना साजिशकर्ता, पैसे के बदले दिलाई सीट

गिरफ्तार पिंटू कुमार ने पुलिस को बताया कि पटना के अजीत कुमार ने उसे परीक्षा देने के लिए तैयार किया था. इसके बदले अजीत ने उसे पैसे देने का वादा किया था, हालांकि डील कितने में हुई, इस पर पिंटू स्पष्ट जवाब नहीं दे सका.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

परीक्षा सेंटर के कमांडिंग ऑफिसर शुभम कुमार को जब फर्जीवाड़े की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में गड़बड़ी मिलने के बाद असली अभ्यर्थी की तलाश शुरू की गई, तब जाकर आकाश कुमार बाथरूम में छिपा मिला. पूछताछ में उसने कबूल किया कि अजीत कुमार के कहने पर पैसे देकर पिंटू को अपनी जगह परीक्षा दिलाने भेजा था.

Also Read: बिहार के बेरोजगार युवकों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ऐसे उड़ा रहे लाखों रुपए

मास्टरमाइंड अजीत की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पटना का अजीत कुमार है, जिसने पैसे लेकर स्कॉलर को परीक्षा में बैठाने की साजिश रची थी. आकाश ने पुलिस को बताया कि अजीत से उसकी मुलाकात हाजीपुर के दिग्धी इलाके में हुई थी, जहां यह डील फाइनल हुई थी.

फर्जीवाड़े पर कड़ा एक्शन, जांच जारी

इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब अजीत कुमार और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. एसएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की बात कही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन