श्रीजेश होंगे खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि

Updated at : 19 Aug 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीजेश होंगे खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि

खेल दिवस के मौके पर पटना में होने वाले खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश होंगे.

विज्ञापन

पटना. खेल दिवस के मौके पर पटना में होने वाले खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश होंगे. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने बताया कि इस बार दो चरणों में खेल सम्मान दिया जाएगा. 29 अगस्त को राजगीर खेल सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसमें केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. इसी दिन खेल अकादमी का भी उद्घाटन होगा. उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को पटना के ज्ञान भवन में भी खेल सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

राजगीर में होगा भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शनी मैच :

खेल दिवस के मौके पर राजगीर में नवनिर्मित हॉकी के स्ट्रो टर्फ मैदान पर भारतीय महिला हॉकी टीम का एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा़ उन्होंने बताया कि मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन