Patna News : पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में तेजी लाएं : आयुक्त
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 08 Apr 2025 1:39 AM
पटना प्रमंडल आयुक्त ने पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने व पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.
संवाददाता,पटना : पटना प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े ने पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने व पंचायत सरकार भवनों का निर्माण तेजी से कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. वह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. बैठक में सभी छह जिलों के डीडीसी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. आयुक्त ने प्रमंडल अंतर्गत पंचायती राज विभागाधीन योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना व पंचायत सरकार भवनों के बारे में अद्यतन प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों में वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआइ) जारी कर दिया गया है. बैंक गारंटी (पीबीजी) के विरुद्ध शत-प्रतिशत कार्य आदेश जारी दिया गया है. आयुक्त ने अधिकारियों को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में तेजी लाने का निर्देश दिया. आयुक्त ने सभी डीडीसी को अपने-अपने जिले में सोलर स्ट्रीट लाइट के लगाने व कार्यशीलता की नियमित समीक्षा व मॉनीटरिंग करने को कहा है. साथ ही एजेंसियों की कार्य क्षमता व प्रदर्शन की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया.
पंचायत सरकार भवन के लिए जल्द जमीन खोजेंआयुक्त ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के लिए लक्ष्य के अनुरूप भूमि चयन के लंबित कार्यों को जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया. कहा कि निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों काे शीघ्र पूरा कराएं. पटना में 131 के विरुद्ध 105, नालंदा में 30 के विरुद्ध 20, भोजपुर में 27 के विरुद्ध 21, बक्सर में 105 के विरुद्ध 103, रोहतास में 12 के विरुद्ध 12 व कैमूर में 38 के विरुद्ध 37 चयनित भूमि की संख्या है.
जिलों में अब तक लगी स्ट्रीट सोलर लाइट
पटना-22,045
नालंदा-21,876बक्सर-10,520भोजपुर-22,100कैमूर-11,200रोहतास-19,290डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










