कोई टॉयलेट में खड़े, तो कोई पंखे से कपड़ा बांध पहुंच रहा बिहार

Updated at : 29 Oct 2024 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोई टॉयलेट में खड़े, तो कोई पंखे से कपड़ा बांध पहुंच रहा बिहार

Patna News : दिवाली व छठ को लेकर बिहार के बाहर रह रहे लोगों ने प्रदेश की ओर लौटना शुरू कर दिया है. लेकिन, ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

दिवाली व छठ को लेकर बिहार के बाहर रह रहे लोगों ने प्रदेश की ओर लौटना शुरू कर दिया है. लेकिन, ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग स्लीपर कोच में भी घंटों खड़े रह कर वापस लौट रहे हैं. वहीं, जनरल कोच की स्थिति भयावह है. इसके टॉयलेट में पैर रखने की भी जगह नहीं है. महापर्व छठ पूजा में शामिल होने की जद्दोजहद सोमवार को पटना जंक्शन पर दिखी. दोपहर 12.59 बजे मुंबई से आ रही भागलपुर एसएफ एक्सप्रेस रुकी. कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं थी. आलम यह है कि कोई गैलरी में बैठा है, तो कोई टॉयलेट के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर कर रहा है. जिसको यहां भी जगह नहीं मिली वह पंखों में कपड़े बांध लटक कर सफर करने को मजबूर है. इसी स्थिति में दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन