बिहार में अब तक 1522 स्टार्टअप हुए पंजीबद्ध

Updated:
विज्ञापन
बिहार में अब तक 1522 स्टार्टअप हुए पंजीबद्ध

बिहार में अब तक 1522 स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं. इसके तहत 62 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अब तक 1522 स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं. इसके तहत 62 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है. इसमें महिला उद्यमियों के अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों की संख्या भी काफी है. कुछ स्टार्टअप को अतिरिक्त सहायता भी दी गयी है. इसमें 13 लाख 30 हजार रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा चुकी है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार सूबे में तेजी से स्टार्टअप की संख्या बढ़ने की वजह से बिहार की कृषि प्रधान राज्य की छवि से हटकर नवाचार और उद्यमिता के नए कलेवर वाली छवि भी बनती जा रही है. ग्रामीण इलाकों में भी स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यह राज्य के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में परिवर्तन का संकेतक भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन