राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के छह शिक्षकों का हुआ चयन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता में राज्य के छह शिक्षकों का हुआ चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंटर स्कूल खरिक भागलपुर के शिक्षक डॉ शैल प्रज्ञा और पवित्र दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ””समृद्धि -2025”” प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छह शिक्षकों को चयनित किया है. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें इनका चयन किया गया है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंटर स्कूल खरिक भागलपुर के शिक्षक डॉ शैल प्रज्ञा और पवित्र दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं जनता हाइस्कूल, मुंगेर के पंकज रंजन और अभिनव कुमार ने दूसरा और जेडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अदालतगंज, पटना की शिक्षिका रिंकी कुमारी और पायल वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. ये चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ””समृद्धि -2025”” प्रतियोगिता में शामिल होंगे. राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता एनसीइआरटी की ओर से आयोजित की जायेगी.

कला में रुचि रखने वाले शिक्षकों को किया जायेगा प्रमोट

राष्ट्रीय ””समृद्धि -2025 ”” प्रतियो��िता में विभिन्न स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं के शिक्षक शामिल होते हैं. इस प्रतियोगिता में वही शिक्षक शामिल होंगे, जो विभिन्न कला क्षेत्र में रुचि रखते हैं. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित उन कला समेकित पद्धतियों को प्रदर्शित करना है, जिन्हें शिक्षकों द्वारा विकसित व प्रयुक्त किया गया है. शिक्षकों को स्थानीय कलाकारों व शिल्पकारों के साथ जुड़कर पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक पाठ्यक्रम में समाहित करने तथा उन्हें प्रमोट किया जायेगा. विद्यार्थियों के पूर्व अनुभव व ज्ञान पर आधारित शिक्षण, कलाओं द्वारा व्यावहारिक अधिगम रुचिकर बनाना, एक-दूसरे से सीखने के अवसर प्रदान करना और स्व-मूल्यांकन एवं सहपाठियों द्वारा मूल्यांकन पर बल देना है.

क्षेत्रीय कला को दिया जायेगा बढ़ावा

एनसीइआरटी की ओर से इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कला को बढ़ावा दिया जायेगा. प्रत्येक राज्य की अलग-अलग कला होती है. इसमें मूर्तिकला, वास्तुकला, काष्ठ कला में काठ-कुनी, पत्थर की नक्काशी, लिखाई, चित्रकारी, मधुबनी चित्रकला, शंख, सीप व मछली के आकार की कलाकृतियों का निर्माण, विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग संगीत-नृत्य आदि जैसे प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि दी जायेगी. प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय को 15 हजार और विशिष्ट पुरस्कार पांच हजार रुपये दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन