दूल्हा, उनके पिता व भाई समेत छह लोगों को लाया गया क्वारेंटिन सेंटर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 May 2020 6:25 AM
प्रखंड के रेवां पईनपर निवासी एक युवक, उसके पिता एवं भाई समेत छह लोगों को शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन उनके घर से लेकर क्वारेंटिन सेंटर पहुंचा. बाद में सूचना पर पटना से आयी एक मेडिकल टीम सभी छह का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना चली गयी.
मसौढ़ी : प्रखंड के रेवां पईनपर निवासी एक युवक, उसके पिता एवं भाई समेत छह लोगों को शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन उनके घर से लेकर क्वारेंटिन सेंटर पहुंचा. बाद में सूचना पर पटना से आयी एक मेडिकल टीम सभी छह का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना चली गयी. इस बाबत बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारेंटिन सेंटर पर अलग रखा गया है. बीडीओ ने बताया कि रेवां निवासी एक युवक की शादी बीते चार मई को जहानाबाद में हुई थी.
लाॅकडाउन को लेकर दूल्हा व उसके पिता व भाई के अलावा पास स्थित गांव पकड़ी के तीन अन्य नजदीकी रिश्तेदार बरात गये थे. उन्होंने बताया कि उक्त बरात में जहानाबाद के लालसोबिगहा गांव का एक कोरोना से संक्रमित मरीज भी शामिल हुआ था. इसकी जानकारी प्रशासन को गुरुवार को उस वक्त हुई, जब जहानाबाद प्रशासन ने उसकी जांच करायी.
जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही जहानाबाद प्रशासन सक्रिय हो गया और उक्त बरात में शामिल करीब 35 लोगों की जांच का आदेश दे दिया. उन्होंने बताया कि उक्त 35 में छह यहां के भी थे. बीडीओ ने बताया कि जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने की स्थिति में सभी को होम क्वारेंटिन में रख दिया जायेगा. अगर रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गयी तो प्रशासन दुल्हन समेत अन्य लोगों की भी जांच करवायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










