वीमेंस कबड्डी लीग में सीवान टाइटेंस चैंपियन

Updated at : 17 Jun 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
वीमेंस कबड्डी लीग में सीवान टाइटेंस चैंपियन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वीमेंस कबड्डी लीग में रविवार को खेले गये फाइनल मैच में सारण स्ट्राइकर्स को 27-20 से हरा कर सीवान टाइटेंस की टीम चैंपियन बनी़ पटना पेलिकंस की टीम तीसरे स्थान पर रही़

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वीमेंस कबड्डी लीग में रविवार को खेले गये फाइनल मैच में सारण स्ट्राइकर्स को 27-20 से हरा कर सीवान टाइटेंस की टीम चैंपियन बनी़ पटना पेलिकंस की टीम तीसरे स्थान पर रही़ मगध वारियर्स की सुंदर कुमारी को बेस्ट रेडर, सीतामढ़ी सेंटीनेल्स की अंजलि कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का खिताब दिया गया. नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को क्रमशः 1,51,000, 75,000 और 51,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी दी गयी. खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इससे पहले रविवार सुबह पटना पेलिकंस और सारण स्ट्राइकर्स के बीच खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में सारण स्ट्राइकर्स 21-17 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. सारण स्ट्राइकर्स की प्रीति कुमारी सा रेड प्वाइंट्स के साथ बेस्ट रेडर और पटना पेलिकंस की अंजलि भारती पांच टैकल प्वाइंट् लेकर बेस्ट डिफेंडर बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन