वीमेंस कबड्डी लीग में सीवान, सारण और नालंदा की जीत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 1:00 AM
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रथम बिहार वीमेंस कबड्डी लीग बुधवार रात खेले गये मैचों में सीतामढ़ी सेंटीनल्स पर सीवान टाइटेंस ने 30-20 से जीत दर्ज की़ सीतामढ़ी सेंटीनल की सुरुचि कुमारी नौ रेड प्वाइंट्स के साथ बेस्ट रेडर बनी और सीवान टाइटेंस की कोमल कुमारी पांच टैकल प्वाइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई़
पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रथम बिहार वीमेंस कबड्डी लीग बुधवार रात खेले गये मैचों में सीतामढ़ी सेंटीनल्स पर सीवान टाइटेंस ने 30-20 से जीत दर्ज की़ सीतामढ़ी सेंटीनल की सुरुचि कुमारी नौ रेड प्वाइंट्स के साथ बेस्ट रेडर बनी और सीवान टाइटेंस की कोमल कुमारी पांच टैकल प्वाइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई़ मगध वरियर्स और पटना पेलिकंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मगध वरियर्स ने 29-28 से जीत दर्ज की़ 13 रेड प्वाइंट्स के साथ मगध वरियर्स की सुंदरी कुमारी बेस्ट रेडर और राजकुमारी चार टैकल प्वाइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर बनी़ सारण स्ट्राइकर्स ने नालंदा निंजास पर 21-15 से जीत दर्ज कर ली़ सारण स्ट्राइकर्स की शिवानी नौ रेड प्वाइंट्स के साथ बेस्ट रेडर व अनुष्का तीन टैकल प्वाइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर बनी़ गुरुवार सुबह खेले गये पहले मैच में सीवान टाइटेंस ने मगध वरियर्स को हराया़ 11 रेड प्वाइंट्स के साथ सीवान टाइटेंस की आशिक शांडिल्य बेस्ट रेडर और मणि कुमारी छह टैकल प्वाइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर बनी़ दूसरे मैच में नालंदा निंजास की टीम ने पटना पेलिकंस को 24-13 से शिकस्त दी़ नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर बनी़ तीसरे मैच में सीतामढ़ी सेंटीनल्स ने सारण स्ट्राइकर्स को रोमांचक मैच में 29-28 से पराजित किया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










