Shravani Mela 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में मनोरंजन का तगड़ा इंतजाम, आपको भी लेना है भाग तो करें आवेदन

Shravani Mela 2025 (सांकेतिक फोटो)
Shravani Mela 2025: बिहार में जल्द ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरूआत होने वाली है. मेले को लेकर तमाम तरह की तैयारियां जारी है. इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए अगर आप भी भाग लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं.
Shravani Mela 2025: बिहार में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई है. कहीं कांवरिया पथ को साथ-सुथरा कर सजाया जा रहा, तो कहीं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही, कहीं श्रद्धालुओं के सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है तो वहीं कहीं घाटों को सजाया जा रहा. इस बीच अब खबर है कि, श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. बता दें कि, सिर्फ बिहार की नहीं बल्कि देश-विदेश से लोग इस मेले में पहुंचते हैं, ऐसे में भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बार श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है.
इस तरह से कर सकते हैं आवेदन…
सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर यह बात भी सामने आई है कि, इसमें भाग लेने वाले के लिए आवेदन करना होता है. इसमें सभी तरह के कला से जुड़े यानी वाद्य यंत्र वादन और संगीत से जुड़े कला प्रेमी आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन को लेकर प्रोसेस की बात करें तो, भागलपुर जिला की वेबसाइट bhagalpur. nic. in डाउनलोड कर जिला कला विभाग के मेल dacobhagalpur@bihar. gov. in पर मेल भेज कर कोई भी इच्छुक आवेदन दे सकते हैं. हालांकि, आवेदन देने की आखिरी तारीख 1 जुलाई ही है. इसके बाद आवेदन दिए गए लोगों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका प्रशासन की ओर से दिया जाएगा.
श्रद्धालुओं के लिए संध्या भजन का आयोजन
कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसमें श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भजन होते हैं. खबर की माने तो, इस बार गायक और वादकों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की प्रक्रिया है. पहले एक ही साथ हो जाता था. अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आधार कार्ड की कॉपी, मंचीय प्रस्तुति का वीडियो का लिंक, सम्मान एवं पुरस्कार का पांच फ़ोटो ग्राफ जरूरी होगा. ऐसे में देखा जा सकता है कि, श्रावणी मेले की तैयारियों को प्रशासन जल्द ही अंतिम रूप देने में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










